भारत

एएसआई की संरक्षित सूची में शामिल हुआ 'नौबत खाना'

jantaserishta.com
14 April 2023 11:21 AM IST
एएसआई की संरक्षित सूची में शामिल हुआ नौबत खाना
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा परिसर में स्थित नौबत खाना या नक्कार खाना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की संरक्षित सूची में शामिल हो गया है। एएसआई ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। शहर के कई अन्य विरासत स्मारकों के साथ बड़ा इमामबाड़ा पहले से इस सूची में शामिल है।
नौबत खाना इमामबाड़े के सामने बना है और इमामबाड़ा परिसर का हिस्सा है। इसे नगाड़ा बजाने वालों के लिए बनाया गया था जो नगाड़ा बजाकर समय की सूचना देते थे और नवाब के दरबार में आने वाले विशिष्ट अतिथियों का स्वागत भी करते थे।
बड़ा इमामबाड़ा 1920 से ही एएसआई की संरक्षित सूची में शामिल है, लेकिन नौबत खाना को संरक्षित सूची से बाहर रखने के कारण यहां बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो गया था।
वकील मोहम्मद हैदर ने बताया, उपेक्षा और प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह स्मारक भारी अतिक्रमण का शिकार है। अतिक्रमणकारी इस संरक्षित स्मारक के भीतर रह रहे हैं जिससे इसे अपूर्णीय क्षति हो रही है और इसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। यहां तक कि भारतीय पुरातžव संरक्षण ने भी नौबत खाने के अंदर अपना कार्यालय खोल लिया है जो संरक्षक की ओर से किया गया बेहद खेदपूर्ण कार्य है।
नौबत खाने के एक हिस्से को सार्वजनिक शौचालय बना दिया गया है जो नियम का स्पष्ट उल्लंघन है। संरक्षित स्मारक का दर्जा मिल जाने के बाद इसके जीर्णोद्धार की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story