भारत
KKC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने देश-प्रदेशवासियों और कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं को दी नववर्ष की बधाई
Nil dhankar
1 Jan 2022 10:38 AM IST

x
दिल्ली। KKC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने देश-प्रदेशवासियों और कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई दी. उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कामना की है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।
इस साल कोरोना महामारी की दूसरी लहर की विभीषिका से सभी ने डटकर मुकाबला किया। कोरोना महामारी ने हमसे कई अपनों को छीना वहीं लोगों की समर्पित सेवाभावना से हमने हजारों की जानें बचाई। यह साल चुनौतियों से भरा रहा जिस पर हम सबने हिम्मत, एक दूसरे के साथ और सहयोग से विजय प्राप्त की है। डॉ उदित राज ने कहा है कि कोरोना वारियर डॉक्टर्स, नर्सेस, पुलिस, मीडिया सहित कोरोना संक्रमण से बचाव में जुटे हजारों लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मानवता की सर्वोच्च सेवा की मिसाल पेश की है।
Next Story





