भारत

National Player Murder: ईंट से वार कर हत्या, शव नाले में फेंका-आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
1 Jun 2026 8:11 PM IST
National Player Murder: ईंट से वार कर हत्या, शव नाले में फेंका-आरोपी गिरफ्तार
x
पैसे के विवाद में गई कबड्डी खिलाड़ी की जान
Merath मेरठ। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल उर्फ रिया की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार उधार के पैसे के विवाद में फास्ट फूड संचालक श्याम धानक ने ईंट से हमला कर अनुष्का की हत्या कर दी और बाद में शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।
अनुष्का दौराला थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव की रहने वाली थी और राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी थी। वह पिछले कुछ महीनों से शोभापुर बाईपास पर किराए के मकान में रहकर अभ्यास कर रही थी। 8 मार्च को वह एक प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद 16 अप्रैल के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में उसकी आखिरी लोकेशन आरोपी श्याम धानक के पास पाई गई। पुलिस की तकनीकी जांच और निगरानी के बाद आरोपी को चंडीगढ़ से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली।
आरोपी ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद 15 अप्रैल की रात दुकान पर कहासुनी के दौरान उसने ईंट से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर रोहटा रोड स्थित नाले में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया है, हालांकि पहचान की पुष्टि डीएनए जांच से की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
Next Story