भारत

नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर ने दी जान, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
23 March 2022 3:45 PM IST
नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर ने दी जान, सामने आई ये वजह
x
25 साल की उम्र में ही किया सुसाइड।

चेन्नई: तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में रहने वालीं नेशनल लेवल की कबड्डी प्लेयर (Kabaddi Player Suicide) भानुमति ने बुधवार को सुसाइड कर लिया. सिर्फ 25 साल की बानुमती ने अपने कमरे में खुद को फांसी लगा ली, रात को उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह बच नहीं पाईं. शुरुआती जांच में पाया गया है कि वह नौकरी ना मिलने की वजह से परेशान थीं.

युवा स्पोर्ट्सपर्सन भानुमति के पिता धर्मराज सब्जी विक्रेता हैं. वह अपने घर में सबसे छोटी थीं. मंगलवार को भानुमति जब अपने कमरे में लटकी हुई पाई गईं, तब घर वाले उन्हें पास के ही प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
इस मामले में पुलिस ने भी एक्शन लिया है, भानुमति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. भानुमति के फोन को जब्त किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. भानुमति ने अपने जिले और राज्य के लिए स्टेट लेवल, नेशनल लेवल के लिए कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है.
पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि वह नौकरी ना मिलने की वजह से परेशान थीं. अभी पुलिस इस मामले में बाकी जांच कर रही है और यह खंगालने में लगी है कि आखिर भानुमति को क्यों ऐसा कदम उठाना पड़ा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story