भारत

उपराष्ट्रपति चुनाव में दी गई राष्ट्रहित को प्राथमिकता : दिलीप जायसवाल

jantaserishta.com
10 Sept 2025 11:39 AM IST
उपराष्ट्रपति चुनाव में दी गई राष्ट्रहित को प्राथमिकता : दिलीप जायसवाल
x
पटना: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार और पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीपी राधाकृष्णन को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों से ऊपर उठकर लोग राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हैं, यही कारण है कि एनडीए उम्मीदवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में निर्णायक बहुमत मिला।
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे एनडीए उम्मीदवार ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। उनकी जीत इस बात का संकेत है कि भारत की लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था आज भी देश के लिए प्रतिबद्ध है। सभी मतभेदों से ऊपर उठकर लोग राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हैं और यही कारण है कि एनडीए उम्मीदवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में निर्णायक बहुमत मिला।"
दिलीप जायसवाल ने 'माई बहिन मान योजना' को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "'माई बहिन मान योजना' एक ठगी योजना है। जनता समझती है कि राजद और कांग्रेस झूठे वादे कर रही है। महिलाओं से ऐसे फॉर्म भरवाकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्हें पैसा तभी मिलेगा जब पार्टी चुनाव जीतेगी। हालांकि, नीतीश कुमार ने फैसला लिया और सभी मां-बहनों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का काम किया।"
उन्होंने आगे कहा, "सितंबर में दो करोड़ 67 लाख महिलाओं के खाते में जीविका को भेज दिया जाएगा। मैं इतना ही कहूंगा कि उनकी (विपक्ष) अब हवा निकल जाएगी।" तेजस्वी यादव ने मंगलवार को 'माई-बहिन मान योजना' को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "हमारी पार्टी इस योजना के तहत फॉर्म भरवाने का काम जोर-शोर से कर रही है। हम न सिर्फ मां-बहन योजना के लिए फॉर्म भरवा रहे हैं, बल्कि युवाओं के लिए नौकरी के अवसर सुनिश्चित करने के लिए युवा संवाद फॉर्म भी भरवा रहे हैं। सरकार बनने पर हम इसे लागू करेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story