भारत

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी ने ईडी को लिखा पत्र, कही यह बात

jantaserishta.com
22 Jun 2022 3:46 PM IST
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी ने ईडी को लिखा पत्र, कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को चिट्ठी लिखकर एजेंसी के सामने अपने पेश होने के लिए कुछ हफ्तों का और समय मांगा है। उन्होंने कहा कि जब तक वह कोविड और फेफड़ों के संक्रमण से पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती हैं तब तक उन्हें पेशी से राहत दी जाए। प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, 'चूकि उन्हें (सोनिया गांधी) कोविड और फेफड़ों के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज ईडी को पत्र लिखकर अपनी उपस्थिति को कुछ हफ्तों के लिए स्थगित करने की मांग की है जब तक कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती।'
सोनिया गांधी को सोमवार को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उन्हें कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण भर्ती कराया गया था। कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशाल की पूरी जांच को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story