भारत

नेशनल हेराल्ड केस: ED ऑफिस पहुंचीं सोनिया गांधी, कांग्रेस का मार्च शुरू

jantaserishta.com
26 July 2022 12:03 PM IST
नेशनल हेराल्ड केस: ED ऑफिस पहुंचीं सोनिया गांधी, कांग्रेस का मार्च शुरू
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी दफ्तर पहुंचीं. इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ रहे. हालांकि, प्रियंका गांधी उनके साथ ईडी दफ्तर गईं. दरअसल, सोनिया गांधी की तबीयत को देखते हुए उनके साथ ईडी दफ्तर में एक व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत है. उधर, राहुल गांधी ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के साथ विजय चौक पर धरने पर बैठे. कांग्रेस के सभी सांसद आज राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च करेंगे.

उधर, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया. यहां धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके साथ ही कांग्रेस दफ्तर के पास भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story