नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी को जारी हुआ नया समन, पूछताछ के लिए 13 जून को बुलाया

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल हेराल्ड केस (national herald case) में राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से नया समन भेजा गया है. अब उनको पूछताछ में शामिल होने के लिए 13 जून को बुलाया है. ईडी ने पहले उनको 2 जून को बुलाया था, लेकिन वह फिलहाल विदेश में हैं. इस वजह से वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे और इसके लिए कोई नई तारीख मांगी गई थी.
सूत्र- प्रवर्तन निदेशालय ने राहुल गांधी को पेश होने का नया सम्मन जारी किया, राहुल गांधी 13-14 जून को पेश हो सकते हैं. @dir_ed फ़िलहाल सोनिया गांधी को आठ जून को ही पेश होना होगा.
— Vikas Bhadauria (@vikasbha) June 3, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





