
नई दिल्ली: आतंक और टेरर फंडिंग सहित 7 क्षेत्रों का राष्ट्रीय डेटा बेस बनाने पर MHA सक्रिय हो गया है. इसे लेकर NIA सहित दूसरी एजेंसियों के साथ बड़ी बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव ने किया. इस बैठक में NIA चीफ़, NATGRID के अधिकारी, IB के अधिकारी, CBI चीफ़, ED के अधिकारी सहित गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी मौजूद थे. हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री ने NIA के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेटा बेस बनाने की बात कही थी. इसी को आगे बढ़ाते हुए MHA ने शुक्रवार को गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक की थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





