भारत

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से, भारत मंडपम में जुटेंगे कई बड़े नेता

Nilmani Pal
17 Feb 2024 1:26 AM GMT
भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से, भारत मंडपम में जुटेंगे कई बड़े नेता
x

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आज 17, 18 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रदेश से करीब साढ़े तेरह सौ प्रतिनिधि शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस अधिवेशन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अधिवेशन में राम मंदिर की भी गूंज रहेगी। यूपी से अधिवेशन में अपेक्षित प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल बैठक की।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय को प्रतिनिधि प्रमुख के रूप में राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश से शामिल होने वाले प्रतिनिधियों से समन्वय का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आरंभ होगा। सुबह 10 बजे पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। अधिवेशन में दोनों दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टीजनों को संबोधित करेंगे। अधिवेशन स्थल पर विकसित भारत के संकल्प को प्रर्दशनी के माध्मय से प्रस्तुत किया जाएगा।

Next Story