भारत

कथित गैंगरेप मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग भेजेगा 2 सदस्यीय टीम

jantaserishta.com
20 Oct 2022 1:33 PM IST
कथित गैंगरेप मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग भेजेगा 2 सदस्यीय टीम
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने 2 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम भी बनाई है। जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि इस मामले का आयोग संज्ञान ले रहा है और पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए दो सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम भी भेजी जा रही है। ये टीम पुलिस अधिकारियों और पीड़ित के परिवार से पूरे मामले की जानकारी लेगी।
गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को गाजियाबाद में 40 साल की महिला ने 5 लोगों पर कथित गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित और आरोपी पूर्व परिचित हैं। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story