भारत
'सरके चुनर' पर भड़का राष्ट्रीय महिला आयोग, नोरा फतेही, संजय दत्त और फिल्म निर्देशक को भेजा समन
jantaserishta.com
19 March 2026 11:35 AM IST

x
मुंबई: अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल का आइटम नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके' गानों को लेकर विवाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर संसद तक पहुंच चुका है। गाने के हिंदी वर्जन को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है, लेकिन अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला एवं बाल कल्याण अधिनियम, 1990 के तहत अश्लीलता और अभद्रता के आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर "सरके चुनर तेरी सरके" गाने और फिल्म से जुड़े भी लोगों पर कार्रवाई करने की जानकारी दी है। आयोग की तरफ से लिखा गया, प्रथम दृष्टया गीत की सामग्री यौन उत्तेजक, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पीओसीएसओ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होती है। आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है और अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और निर्देशक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किए गए हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने जानकारी दी कि सभी को 24 मार्च को सभी संबंधित दस्तावेज के साथ दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर उपस्थित होने के लिए कहा है। उपस्थित न होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है।
'सरके चुनर तेरी सरके' गाना अपने अश्लील लिरिक्स की वजह से आलोचना का सामना कर रहा है। मामले पर ट्रोलिंग होने पर नोरा का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि हिंदी में गाना इतना बुरा होने वाला है, क्योंकि सॉन्ग को कन्नड़ में शूट किया गया था। हिंदी वर्जन सॉन्ग को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
अभिनेत्री ने यह भी साफ कर दिया कि वो गाने का प्रचार नहीं करने वाली हैं। इससे पहले संसद में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ किया कि कलात्मकता और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसे गानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गाने को पहले ही बैन कर दिया गया है।
Tagsसरके चुनरराष्ट्रीय महिला आयोगनोरा फतेहीसंजय दत्तSarke ChunarNational Commission for WomenNora FatehiSanjay Dutt
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





