भारत
BIG BREAKING: एक्शन में राष्ट्रीय महिला आयोग, ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ का मामला
jantaserishta.com
9 March 2025 5:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग.
नई दिल्ली: बालुरघाट एक्सप्रेस में एक महिला से छेड़छाड़ और उसका गुप्त रूप से वीडियो बनाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है.
NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देश पर आयोग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि यह हरकत 'वोयरिज्म' (छिपकर नजर रखना) के तहत आती है और इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
आयोग के मुताबिक, आरोपी ने ट्रेन में सफर कर रही महिला का गुप्त रूप से वीडियो बनाया और उसकी निजी जानकारी को सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन शेयर कर दिया. महिला आयोग ने पुलिस से मांग की है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 77 (वोयरिज्म) के तहत FIR दर्ज की जाए. इसके अलावा, धारा 75 और 79 भी लागू करने की बात कही गई है.
साथ ही, आयोग ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66E लगाने पर भी जोर दिया है, जो किसी की निजता भंग करने पर दंड का प्रावधान करता है. आयोग ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
Tagsबालुरघाट एक्सप्रेसछेड़छाड़राष्ट्रीय महिला आयोगBalurghat ExpressMolestationNational Commission for Women
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





