भारत
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता श्रेया भट्टाचार्जी ने 'जी-20 सशक्तिकरण' में दी प्रस्तुति
jantaserishta.com
13 Feb 2023 3:08 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 विजेता श्रेया भट्टाचार्जी ने 'जी-20 सशक्तिकरण' की बैठक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जी-20 प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा, जी-20 सशक्तिकरण: भारत की समृद्ध संगीत विरासत के प्रदर्शन के हिस्से के रूप में, श्रेया भट्टाचार्जी (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 विजेता) ने अपनी तबला प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आगरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जी20 प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आर्ट एंड कल्चर के क्षेत्र में श्रेया भट्टाचार्य को हाल ही में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रतिष्ठित प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला है। श्रेयी एक तबला वादक हैं। श्रेया के नाम पर सबसे लंबे वक्त तक तबला बजाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। श्रेया ने यूनेस्को के इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। श्रेया के अनुसार वो तीन साल की उम्र से तबला बजा रही हैं।
उन्होंने बताया कि उनके पिता ही उनके गुरू हैं। अपने उत्कृष्ट तबला वादन कौशल के माध्यम से एक उल्लेखनीय इतिहास रचा है।
श्रेया का जन्म 20 जनवरी, 2010 को हुआ था। कार्बी आंगलोंग जिले के एक छोटे से कस्बे बोकाजन में एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। वह राजीब भट्टाचार्जी और सुमिता भट्टाचार्जी की इकलौती बेटी हैं। उनके माता-पिता दोनों भारतीय शास्त्रीय संगीत से निकटता से जुड़े हुए हैं, जिसने उन्हें 3 साल की उम्र से ही संगीत की ओर आकर्षित किया।
Tagsप्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारश्रेया भट्टाचार्जीजी-20राष्ट्रीय बाल पुरस्कारआगराPrime Minister National Child AwardShreya BhattacharjeeG-20National Child AwardAgra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





