भारत
दृष्टिबाधितों के लिए राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता: किशन गांगुली ने फिर जीता खिताब
jantaserishta.com
18 March 2023 5:16 PM IST

x
DEMO PIC
मुंबई (आईएएनएस)| पूर्व चैंपियन किशन गांगुली ने दृष्टिबाधितों के लिए 16वीं एआईसीएफबी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को खिताब जीत लिया। उन्होंने करियर में सातवीं बार यह खिताब जीता है।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन कर्नाटक के किशन गांगुली ने नौ राउंड में 7.5 अंक हासिल किये। वह महाराष्ट्र के आर्यन जोशी और ओडिशा के सौंदर्य कुमार प्रधान से आधा अंक आगे रहे।
अश्विन मकवाना (गुजरात) और दर्पण इनानी (गुजरात) 6.5 अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे जबकि सोमेन्दर बीएल (दिल्ली) छह अंक के साथ छठे स्थान पर रहे।
विजेताओं को अखिल भारतीय चैस फेडरेशन फॉर द ब्लाइंड (एआईसीएफबी) द्वारा एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार और ट्रॉफियां दी गयीं।
चार शीर्ष खिलाड़ी- किशन गांगुली, आर्यन जोशी, सौंदर्य कुमार प्रधान और अश्विन मकवाना-अक्टूबर में यूनान में होने वाली आगामी विश्व व्यक्तिगत शतरंज प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम बनाएंगे।
Tagsराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताशतरंजकिशन गांगुलीदृष्टिबाधितNational Chess ChampionshipChessKishan GangulyVisually Impaired
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





