भारत
राष्ट्रीय पक्षी मोर को पीट-पीटकर मार डाला, मचा हड़कंप, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही
jantaserishta.com
1 Feb 2025 2:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं.
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर एक मोर को मार डाला. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. फिलहाल अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. घटना पूरे मनोहर गांव की शनिवार की बताई जा रही है.
एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को बताया कि यहां पूरे मनोहर गांव में एक व्यक्ति ने एक मोर को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. इस दौरान मौजूद अन्य लोगों ने उसे ऐसा नहीं करने की भी अपील की. लेकिन वह नहीं माना.
सुरियावां थाने के एसएचओ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है. उन्होंने बताया कि गब्बर वनवासी नाम के व्यक्ति ने राष्ट्रीय पक्षी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. जब लोगों ने शोर मचाया तो वह भाग गया.
वन विभाग ने मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारी ने बताया कि वनवासी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी शख्स द्वारा मोर की हत्या की गई है. इससे पहले साउथ के एक राज्य से भी इसी तरह की घटना सामने आई थी. जहां एक व्यक्ति ने मोर की हत्या कर दी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





