
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने घोषणा की है कि नेशनल बीच सॉकर चैंपियनशिप 26 जनवरी से गुजरात में खेली जायेगी।
एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरन की मौजूदगी में एआईएफएफ ने सोमवार को फुटबॉल हाउस में पहली हीरो नेशनल बीच सॉकर चैंपियनशिप के ग्रुप और कार्यक्रम की घोषणा की।
शाजी ने इस अवसर पर कहा, "हम इस प्रतियोगिता को लांच कर खुश हैं। हम गुजरात राज्य फुटबॉल संघ के इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने को लेकर शुक्रगुजार हैं। सूरत में होने वाली इस प्रतियोगिता में 20 टीमें हिस्सा लेंगी।"
20 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल 31 जनवरी को होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





