भारत
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक डी इम्मान का 'एक्स' अकाउंट हैक
jantaserishta.com
7 March 2025 1:15 PM IST

x
चेन्नई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक डी इम्मान का ऑफिशियल 'एक्स' हैंडल हैक हो गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को अलर्ट करते हुए जानकारी दी।
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर डी इम्मान ने बताया कि उनका 'एक्स' अकाउंट हैक हो गया है। ऐसे में किसी भी अनाधिकृत पोस्ट पर ध्यान ना दें। संगीत निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर के रूप में एक बयान जारी किया।
पोस्टर में लिखा था, “मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरा ऑफिशियल 'एक्स' अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने मेरे अकाउंट से जुड़े ईमेल और पासवर्ड को बदल दिया है और पिछले 24 घंटों में कंटेंट भी पोस्ट किया।” उन्होंने आगे लिखा, "मैंने फिलहाल 'एक्स' सपोर्ट से संपर्क किया है और जल्द से जल्द अपने अकाउंट को रिकवर करने पर काम कर रहा हूं। मैं 20 से अधिक वर्षों से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं इसलिए मेरी विश्वसनीयता और मेरे फॉलोअर्स के साथ मेरे संबंध महत्वपूर्ण हैं।”
संगीत निर्देशक ने फॉलोअर्स और प्रशंसकों को अलर्ट करते हुए आगे लिखा, “हैकर द्वारा पोस्ट की गई कोई भी भ्रामक या अनधिकृत कंटेंट को मैं सपोर्ट नहीं करता हूं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि मेरे अकाउंट से किसी भी संदिग्ध पोस्ट या भेजे गए मैसेज को अनदेखा करें। मैं 'एक्स' से तत्काल कार्रवाई करने और मुझे फिर से एक्सेस पाने में मदद करने का अनुरोध करता हूं। इस दौरान आपके धैर्य और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अपने अकाउंट के रिकवर हो जाने के बाद आपको अपडेट करूंगा।”
संगीत निर्देशक डी इम्मान तमिल के साथ ही कई तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में घोषणा की कि वह एक नई कन्नड़ फिल्म के लिए भी संगीत तैयार करने जा रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, "मेरा अगला कन्नड़-म्यूजिकल एक डी इम्मान म्यूजिकल है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





