भारत
राष्ट्रीय अभिलेखागार में नहीं है 3 बड़े युद्धों और हरित क्रांति का रिकार्ड: एनएआई महानिदेशक
jantaserishta.com
26 Dec 2022 11:02 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आजाद भारत ने तीन युद्ध लड़े हैं और तीनों के ही रिकार्ड राष्ट्रीय अभिलेखागार के पास नहीं हैं। जी हां, भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) के पास 1962, 1965 और 1971 के युद्धों और हरित क्रांति के रिकॉर्ड मौजूद नहीं हैं। दरअसल कई केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों ने एनएआई के साथ अपने रिकॉर्ड साझा नहीं किए हैं। यह बात एनएआई के महानिदेशक चंदन सिन्हा ने एक कार्यक्रम के दौरान कही। एनएआई के महानिदेशक ने शुक्रवार को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की ओर से आयोजित सुशासन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कुल 151 मंत्रालय और विभाग हैं। एनएआई के पास केवल 64 एजेंसियों का रिकॉर्ड है, जिसमें 36 मंत्रालय और विभाग शामिल हैं। उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि हमारे पास भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार में हरित क्रांति या 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में महान विजय का कोई रिकॉर्ड नहीं है।"
चंदन सिन्हा ने कहा, "सरकार में रिकॉर्ड प्रबंधन सुशासन का एक आवश्यक पहलू है। कई मंत्रालय हैं जिन्होंने आजादी के बाद से एनएआई के साथ अपने रिकार्ड साझा नहीं किए हैं। चंदन सिन्हा ने कहा कि उन्हें दुख हो रहा है कि हमारे पास कोई रिकार्ड नहीं हैं। हम इतिहास को भरोसे में नहीं रख रहे हैं। क्या हम आजादी के बाद से अपने इतिहास के एक हिस्से का बड़ा नुकसान कर रहे हैं?"
सिन्हा ने यह भी बताया कि रक्षा मंत्रालय ने आजादी के बाद इस साल की शुरुआत तक 476 फाइलें भेजी थीं। उन्होंने कहा, वर्ष 1960 तक की 20 हजार फाइलों को इस वर्ष स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभिलेख नष्ट नहीं होने चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





