भारत

मदरसों में गाया जाएगा राष्ट्रीय गान, आया ये आदेश

jantaserishta.com
12 May 2022 11:28 AM IST
मदरसों में गाया जाएगा राष्ट्रीय गान, आया ये आदेश
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रमजान की छुट्टी के बाद खुल रहे सभी मदरसों में राष्ट्रीय गान गाया जाएगा. इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं. यह आदेश मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित सभी मदरसे में लागू होंगे.

जानकारी के मुताबिक सभी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा गया है कि राज्य के मान्यता प्राप्त और अनुदानित मदरसों में शैक्षिक सत्र शुरू होते ही अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान करवाया जाए. रमजान की छुट्टियों के बाद आज से मदरसों में कक्षाएं शुरू हो रही हैं. 14 मई से मदरसा बोर्ड में परीक्षाएं भी है.
जिसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इसके लिए मॉनिटर भी कर रहे हैं. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी के मुताबिक राष्ट्रीय गान सभी मदरसों में किया जाएगा. इसके लिए सभी को सूचित कर दिया गया है.
दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो रही है. नए सत्र की शुरुआत हुई है तो सभी मदरसे में लोगों का आना शुरू हो गया है. बोर्ड ने सभी जिला कल्याण अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी है. अब सभी सरकारी गैर सरकारी अनुदानित मदरसों में दीनी दुआ के साथ मदरसों में राष्ट्रगान लगातार करवाया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story