भारत
लोकसभा में दो बार बज गया राष्ट्रगान, स्पीकर ने जांच का दिया आदेश
jantaserishta.com
18 Sept 2023 12:47 PM IST

x
अजीब सी स्थिति पैदा हो गई।
नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही अचानक सदन में राष्ट्रगान बजने से एक अजीब सी स्थिति पैदा हो गई। उस समय 11 नहीं बजे थे और न ही लोक सभा स्पीकर ओम बिरला अपने आसन पर बैठे थे।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राष्ट्रगान शुरू हो गया और उस समय सदन में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी समेत सभी सांसद सम्मान में खड़े हो गए। इसके खत्म होते ही लोकसभा के महासचिव उत्पल सिंह जैसे ही सदन के अंदर आए, प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे जानने की कोशिश की कि क्या हुआ। लोकसभा स्पीकर बिरला के आने के बाद सदन की परंपरा के मुताबिक, राष्ट्रगान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
विपक्षी दलों ने स्पीकर की मौजूदगी के बिना सदन में राष्ट्रगान बजने और दो बार राष्ट्रगान बजने को स्पीकर का अपमान बताते हुए सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्षी नेताओं के हंगामे के बीच लोक सभा स्पीकर बिरला ने कहा कि कोई अपमान नहीं हुआ है,यह टेक्निकल चूक है, आपने इसे संज्ञान में लाया है और इस चूक की जांच करवाई जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





