भारत
Pradeep Mishra: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपने बयान से फिर घिरे विवादों में, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
25 Jun 2024 12:15 PM IST

x
फाइल फोटो
लोगों की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है।
भोपाल: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से नाता रखने वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपने एक बयान के कारण विवादों में हैं। अब उनकी मुसीबतें भी बढ़ने वाली हैं। संत समाज अपनी लगातार नाराजगी जाहिर कर रहा है। पिछले दिनों पंडित प्रदीप मिश्रा ने छत्तीसगढ़ में कथा के दौरान राधा रानी पर एक बयान दिया था। उनके इस बयान पर मथुरा के संत प्रेमानंद ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उसके बाद से प्रदीप मिश्रा के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है।
राज्य के विदिशा में सर्व समाज ने पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उनसे माफी मांगने को भी कहा। उज्जैन के महर्षि सांदीपनि के वंशज पंडित रूपम व्यास ने तो प्रदीप मिश्रा से कहा है कि वह नाक रगड़कर माफी मांगे, नहीं तो उनके आश्रम और उज्जैन आने पर प्रतिबंध तक लगाया जा सकता है।
ज्ञात हो कि प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधा रानी श्री कृष्ण की पत्नी नहीं हैं, उनका छाता निवासी अनय घोष के साथ विवाह हुआ था। उनके पिता वर्ष में एक बार कचहरी लगाने आते थे, इसलिए उस स्थान का नाम बरसाना पड़ गया। पंडित मिश्रा के इस बयान का साधु-संत समाज लगातार विरोध कर रहा है। बरसाना में तो साधु-संतों की एक महापंचायत भी हो चुकी है। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए थे। इस महापंचायत में प्रदीप मिश्रा को माफी मांगने के लिए चार दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर प्रवचन देते हैं। उनका सीहोर जिले में कुबेरेश्वर नाम से आश्रम है। यहां शिव की आराधना की जाती है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों भक्त यहां पहुंचते हैं। अब वे इन दिनों अपने एक बयान के कारण चर्चाओं में हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





