भारत
नरिंदर बत्रा को दोबारा एफआईएच अध्यक्ष चुना गया, लगातार दूसरे कार्यकाल होगा
Deepa Sahu
22 May 2021 1:14 PM GMT
![नरिंदर बत्रा को दोबारा एफआईएच अध्यक्ष चुना गया, लगातार दूसरे कार्यकाल होगा नरिंदर बत्रा को दोबारा एफआईएच अध्यक्ष चुना गया, लगातार दूसरे कार्यकाल होगा](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/22/1067302-btra.webp)
x
भारत के नरिंदर बत्रा को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद पर दोबारा चुना गया है।
नयी दिल्ली, भारत के नरिंदर बत्रा को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद पर दोबारा चुना गया है। हॉकी की वैश्विक संस्था एफआईएच की 47वीं कांग्रेस के दौरान बत्रा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया।
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य बत्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बेल्जियम हॉकी महासंघ के प्रमुख मार्क कोड्रोन को कड़े मुकाबले में दो वोट से हराया। बत्रा को 63 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 61 मत मिले। मतदान में 124 सदस्य संघों ने हिस्सा लिया।
Next Story