PM के लिए नरेंद्र मोदी के नाम पर NDA में लगी मुहर, चुने गए संसदीय दल के नेता

DELHI: नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है. शुक्रवार को पुराने संसद भवन में एनडी संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा. इस दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया. प्रस्ताव के दौरान टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे. इस दौरान भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा,'मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देना चाहता हूं. आज हम एनडीए का नेता चुनने के लिए यहां आए हैं. मेरा मानना है कि इन सभी पदों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपयुक्त है.'
LIVE: National Democratic Alliance Parliamentary Party Meeting at Central Hall, Old Parliament Building. https://t.co/ySWsqdONHt
— BJP (@BJP4India) June 7, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





