भारत

नरेंद्र मोदी ने रांची किया रोड़ शो, देखें LIVE VIDEO...

Shantanu Roy
3 May 2024 8:04 PM IST
नरेंद्र मोदी ने रांची किया रोड़ शो, देखें LIVE VIDEO...
x
बड़ी खबर
झारखंड। झारखंड के रांची में पीएम मोदी रोड शो कर रहे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो कर रहे है। चाईबासा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वे रांची पहुंचे। इसके बाद हरमू के भारत माता चौक से रोड शो की शुरुआत हुई। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए रोड के दोनों ओर बड़ी संख्या में समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद हैं। पीएम मोदी का पूरा रोड शो लगभग दो किलोमीटर का होगा। रोड शो भारत माता चौक से शुरू हुआ, जो न्यू मार्केट चौक रातू रोड में समाप्त होगा।
इसके बाद उनका काफिला राजभवन की ओर बढ़ जाएगा। रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार रोड शो करेंगे। पहली बार साल 2019 में उन्होंने रोड शो किया था। दूसरी बार साल 2023 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आए थे, तब उन्होंने रोड शो किया था। आज होने वाला रोड शो भारत माता चौक से शुरू होगा जो किशोरगंज चौक, शनि मंदिर चौक, गौशाला चौक और रातु रोड न्यू मार्केट तक रहेगा।
Next Story