भारत

नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे

Subhi
24 Nov 2025 7:25 AM IST
नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे
x

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी से मुलाकात के दौरान दोनों नेता व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने के अलावा रक्षा तथा अंतरिक्ष क्षेत्रों में गहन सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर सहमत हुए। नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ बहुत उपयोगी बातचीत हुई। हमने साल 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कनाडाई पेंशन फंड भी भारतीय कंपनियों में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

आइएएनएस के अनुसार, इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान लाल किला आतंकी हमले पर भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और आतंकवाद से निपटने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने आतंकी फंडिंग का मुकाबला करने के लिए भारत-इटली संयुक्त पहल को अपनाया। इस पहल का उद्देश्य आतंकवाद का मुकाबला करने में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना तथा वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) सहित वैश्विक मंचों पर सहयोग बढ़ाना है। मोदी और मेलोनी की यह दो दिनों में दूसरी मुलाकात थी।

Next Story