भारत

एयरपोर्ट पर 48 करोड़ का मादक पदार्थ पकड़ा गया, दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 May 2026 1:07 PM IST
एयरपोर्ट पर 48 करोड़ का मादक पदार्थ पकड़ा गया, दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
x
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाईलैंड के रहने वाले दो यात्री मादक पदार्थ के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जिसकी कीमत 48 करोड़ बताई जा रही है।
कस्टम विभाग के अनुसार, नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक की फ्लाइट (एआई-2356) से शुक्रवार को आ रहे दो थाईलैंड के यात्रियों को सीमा शुल्क ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका। विशिष्ट प्रोफाइलिंग इनपुट और संदिग्ध यात्रा संकेतों के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दोनों यात्रियों के सामान की जांच की।
जांच के दौरान हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) होने के संदेह वाले छह (6) वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद हुए। लगभग 29 किलोग्राम वजन के चार पैकेट एक यात्री के सामान से बरामद किए गए, जबकि लगभग 19 किलोग्राम वजन के दो पैकेट दूसरे यात्री के सामान से बरामद किए गए। इस मामले में बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ की कुल मात्रा लगभग 47.805 किलोग्राम थी। बरामद एनडीपीएस पदार्थ का बाजार मूल्य लगभग 48 करोड़ रुपये है। दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर हाल के दिनों में हुई सबसे बड़ी जब्ती में से यह एक है। मामले की आगे की जांच जारी है।
इसके पहले इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क (कस्टम विभाग) के अधिकारियों ने अवैध रूप से सोना लेकर पहुंचे एनआरआई यात्री को गिरफ्तार किया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया था कि यात्री ने अपनी पैंट की भीतरी जेबों में 115 सोने की छड़ें छिपा रखी थीं, जिनका कुल वजन 3565 ग्राम था। यात्री ने सोने को छिपाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट का इस्तेमाल किया था।
बरामद सोने की छड़ें 24 कैरेट सोने की थी, जिनकी शुद्धता 999.9 है। इन्हें भारत में तस्करी करके लाया जा रहा था और सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया गया है। संबंधित यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story