
x
Jharkhand झारखंड : खूंटी जिले में अड़की थाना क्षेत्र के तुयुगुटू टोला गुगरीपीढ़ी में पुलिस ने छापेमारी कर 938.33 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर की गई, और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। डोडा वही कच्चा पदार्थ है, जिसे प्रोसेस कर अफीम तैयार की जाती है। खूंटी पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो को नशीले पदार्थ के भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। इसपर कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने अपराह्न करीब तीन बजे गांव पहुंचकर छापेमारी शुरू की। पुलिस वाहनों को देख एक युवक घर से भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पूछताछ में उसकी पहचान सुखराम नाग उर्फ़ मालू के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने मामा बिरसा नाग के साथ मिलकर डोडा और अफीम के अवैध कारोबार में संलिप्त है। छापेमारी के दौरान घर से 50 बोरो में भरा कुल 938.33 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। बरामद सामग्री को जब्त कर नमूना सीलिंग और इन्वेंट्री की औपचारिकताएं पूरी की गईं। मामले में अड़की थाने में कांड संख्या-53/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
गिरफ्तार सुखराम नाग को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि बिरसा नाग की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने कहा कि बरामदगी जिले में सक्रिय अवैध अफीम नेटवर्क पर महत्वपूर्ण चोट है। तस्करी शृंखला, आपूर्तिकर्ताओं और खरीदारों की पहचान के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और स्थानीय लिंक की जांच की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में इसी तरह की गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई तेज की जाएगी।
Tagsखूंटीअवैध डोडाअफीम तस्करीसुखराम नागबिरसा नागजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





