नारकोटिक्स की टीम को सफलता, 7 करोड़ की ड्रग्स और तस्कर दबोचा गया

बरेली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में अफीम चरस और ड्रग्स (Drugs) का कारोबार खूब फल-फूल रहा है और थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार इन तस्करों पर कार्रवाई भी की जा रही है, उसके बाद भी ड्रेग तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं. आज एसटीएफ (STF) और नारकोटिक्स की टीम (Narcotics) ने बड़ी सफलता हासिल की है. बरेली के फरीदपुर के पड़ेरा गांव तस्कर को पकड़ा है. तलाशी के दौरान उसके पास कार में 6 किलो अल्प्राजोलम, 730 ग्राम हेरोइन मिली है. इसकी इंटरनेशल बाजार में कीमत 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं इसके साथ 10.30 लाख रुपए कैश मिले हैं. आरोपी ने बताया कि वह नशे की इस खेप को सहारनपुर सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





