भारत
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, नौसेना के साथ पकड़ी 200 किलो हेरोइन
jantaserishta.com
6 Oct 2022 6:09 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
छह सदस्यों को भी हिरासत में ले लिया है।
नई दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के साथ एक संयुक्त अभियान में कोच्चि में समुद्र तय से 200 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की है। एनसीबी की ओर से संदिग्ध हेरोइन की यह बड़ी खेप एक ईरानी नाव से जब्त की है। हेरोइन जब्ती के साथ-साथ एनसीबी ने नाव पर सवार चालक दल के छह सदस्यों को भी हिरासत में ले लिया है।
संदिग्द हेरोइन को जब्त कर जांच एजेंसी उसकी जांच में जुटी हुई है। ड्रग्स तस्करी को कोच्चि समुद्र तय एक प्रमुख जरिया रहा है। पहले भी यहां कई बार भारी मात्रा में ड्रग्स और हेरोइन की बरामदगी हो चुकी है। यही वजह है कि एनसीबी और भारतीय नौसेना की टीम यहां हमेशा मुस्तैद रहती है।
दूसरी ओर से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एयरपोर्ट से बुधवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की ओर से 80 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 16 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर एक यात्री को बुधवार को रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई, जिसके बाद उसके पास से प्रतिबंधित पदार्थ मिला।
डीआरआई अधिकारी ने बताया कि हेरोइन को एक ट्रॉली बैग के अंदर छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि केरल निवासी आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





