भारत

नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, 50 करोड़ की ड्रग्स बरामद

jantaserishta.com
26 May 2026 3:28 PM IST
नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, 50 करोड़ की ड्रग्स बरामद
x
कड़ी कार्रवाई.
मुंबई: मुंबई नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 50 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई। अधिकारियों के मुताबिक, ड्रग्स बनाने की प्रक्रिया में जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुंबई नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि शहर में अवैध रूप से ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जिसे देखते हुए फौरन संबंधित सेल की ओर से एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद इस फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जहां पर बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाने का कार्य चल रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की और उन सामग्रियों को भी जब्त किया है, जो अमूमन ड्रग्स बनान में इस्तेमाल की जाती हैं। पुलिस मौके से भारी मात्रा में बरामद ड्रग्स की मात्रा का पता लगाने की कोशिश कर रही है, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके। अधिकारियों के लिए ड्रग्स की उचित मात्रा का पता लगाना जरूरी हो जाता है, क्योंकि बिना इसके किसी भी ठोस नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है।
मौके से कारतूस भी बरामद किए गए। इसके बाद से पुलिस का शक और गहरा गया है। पुलिस को इस बात की आशंका है कि कहीं ये आरोपी किसी संगठित अपराध में शामिल तो नहीं थे। खैर, पुलिस अब इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से पूरी जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story