नरसिंहानंद गिरी की जमानत अर्जी कोर्ट से खारिज, अभी जेल में ही रहना होगा

हरिद्वार: भड़काऊ व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी नरसिंहानंद गिरी की जमानत अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नामंजूर कर दी है। पुलिस ने सह आरोपी नरसिंहानंद गिरी को बीते दिनों, जबकि आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी को दो दिन पूर्व नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब एक माह पूर्व हरिद्वार में आयोजित धर्मसंसद में आरोपी नरसिंहानंद गिरी, वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी व अन्य सन्तों पर धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





