भारत
पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया, 5 मोबाइल और तीन दो पहिया वाहन जब्त
jantaserishta.com
2 Dec 2024 10:53 AM IST

x
सतर्क गश्ती दल ने संदेह होने पर उसे रुकने का इशारा किया.
नई दिल्ली: नांगलोई में पुलिस ने एक वाहन और मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल और तीन दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान गौरव उर्फ सनी (22) के रूप में हुई है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, गौरव दिल्ली के बक्करवाला का रहने वाला है। 29 नवंबर की रात थाना नांगलोई क्षेत्र में कांस्टेबल राजेश और कांस्टेबल देवेंद्र गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को बाइक पर देखा, जो उन्हें देखकर भागने का प्रयास कर रहा था।
सतर्क गश्ती दल ने संदेह होने पर उसे रुकने का इशारा किया। पुलिसकर्मियों ने उसे बाइक के पेपर दिखाने को कहा, लेकिन उसने नहीं दिखाए। बाइक की जिपनेट के जरिए जांच की गई, तो बाइक थाना क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई। पूछताछ करने पर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गौरव उर्फ सनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने गौरव से लगातार पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर चोरी के पांच मोबाइल फोन और तीन दोपहिया वाहन बरामद किए, जो थाना नांगलोई क्षेत्र से चोरी किए गए थे। आरोपी को गिरफ़्तार कर सभी बरामदगी ज़ब्त कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





