भारत

नंदीग्राम में चुनावी संग्राम: शुभेंदु के पक्ष में अमित शाह का रोड शो, ममता ने पदयात्रा में भरी हुंकार

jantaserishta.com
30 March 2021 12:56 PM IST
नंदीग्राम में चुनावी संग्राम: शुभेंदु के पक्ष में अमित शाह का रोड शो, ममता ने पदयात्रा में भरी हुंकार
x

ANI

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन है. इस चरण में सबसे बड़ी जंग नंदीग्राम में लड़ी जा रही है. जहां पर मुकाबला ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच है. आज नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पदयात्रा कर रही हैं, वहीं शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो है.



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी नंदीग्राम के रण में उतर गए हैं. शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में अमित शाह रोड शो कर रहे हैं, यहां अमित शाह ने शुभेंदु के साथ लोगों को अभिवादन स्वीकार किया.


मतदान होने से पहले ममता बनर्जी नंदीग्राम में डेरा डाले हुए हैं. बीते कई दिनों से वो यहीं पर हैं और अब मंगलवार को वो पदयात्रा कर रही हैं. ममता बनर्जी ने लगातार यहां रैलियां कर अधिकारी परिवार को निशाने पर लिया है. मंगलवार को भी ममता बनर्जी व्हील चेयर पर सवार होकर पदयात्रा की अगुवाई करती हुईं दिखीं.
बंगाल के नंदीग्राम में आज चुनावी महासंग्राम है, जिसका असर भी दिखा है. नंदीग्राम में आज ममता बनर्जी और अमित शाह का रोड शो है. ममता बनर्जी के रोड शो का काफिला जब अमित शाह के रोड शो की जगह के पास से गुजरा तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए.


गौरतलब है कि नंदीग्राम में एक अप्रैल को वोट डाले जाने हैं. चुनाव से पहले ही शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया था कि वो ममता बनर्जी को पचास हजार से अधिक वोटों से हराएंगे. बीते दिनों अमित शाह ने भी कहा था कि बंगाल की जनता परिवर्तन करना चाहती है और उसकी नींव नंदीग्राम से रखी जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story