भारत

नंदीग्राम की चुनाव प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती, कल होगी सुनवाई

Admin2
17 Jun 2021 10:01 PM IST
नंदीग्राम की चुनाव प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती, कल होगी सुनवाई
x

पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी सियासी पारा कम नहीं हुआ है. नंदीग्राम से चुनाव हार चुकी सीएम ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट की पूरी चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है. सीएम ममता की ओर से लगाई गई याचिका कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर ली गई है. हाईकोर्ट कल (18 जून) इस मामले की सुनवाई करेगा.

सीएम ममता के इस कदम को लेकर बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. अमित मालवीय ने कहा, "आप दो बार चुनाव कैसे हारते हैं? पहले चुनाव में और फिर एक हारे हुए व्यक्ति की तरह कोर्ट में जनमत को चुनौती देकर." मालवीय ने आगे कहा कि ममता बनर्जी को दो बार नंदीग्राम की हार का अपमान सहते देखना दिलचस्प होगा.

Next Story