भारत
नंदीग्राम उपचुनाव, भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां को दिया टिकट
jantaserishta.com
15 Sept 2026 11:38 AM IST

x
PA की हत्या कर दी गई थी.
नई दिल्ली: नंदीग्राम उपचुनाव के लिए बीजेपी ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है. हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए थे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ समय बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ समय बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. अब उनकी मां को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद चंद्रनाथ का नाम एक बार फिर नंदीग्राम के चुनावी मुकाबले के साथ जुड़ गया है.
नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी. अब इसी सीट पर उपचुनाव हो रहा है.
बीजेपी ने इस चुनाव में हसिरानी रथ को उतारकर चंद्रनाथ रथ के नाम से जुड़े पुराने मामले को भी फिर चुनावी चर्चा में ला दिया है.
Tagsनंदीग्राम उपचुनावबीजेपीशुभेंदु पूर्व PA चंद्रनाथ रथNandigram by-electionBJPSuvendu's former PA Chandranath Rath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





