भारत
जोधपुर में 'नमो युवा रन' का आयोजन, बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल
jantaserishta.com
21 Sept 2025 11:09 AM IST

x
जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को जोधपुर में 'नमो युवा रन' का आयोजन किया गया। यह मैराथन गौशाला मैदान से शुरू होकर सर्किट हाउस, रातानाडा और पुलिस लाइन से होते हुए वापस गौशाला मैदान पर ही पहुंची। मैराथन को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त समाज की सीख देना है। हम चाहते हैं कि हमारे प्रदेश के युवा स्वस्थ समाज के निर्माण में शामिल हों।"
गरबा पंडालों में आधार कार्ड की जांच से जुड़े सवाल पर राठौड़ ने कहा कि कई जगहों पर अवांछित लोग आ जाते हैं। ऐसे लोगों को रोकने के लिए यदि आयोजक समिति कोई कदम उठा रही है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की शब्दावली "निचले स्तर की" हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी कई बार गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ी और एक बार तो एक वरिष्ठ नेता को गिरफ्तार भी होना पड़ा था। लोकतंत्र में शब्दों की गरिमा बनाए रखना बहुत जरूरी है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 'खेलो इंडिया' के संकल्प को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना 'खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया' रहा है। शेखावत ने कहा, "प्रधानमंत्री के जीवन में सेवा और संकल्प का विशेष महत्व है, और इसी भावना से प्रेरित होकर देशभर के युवा मैराथन में भाग ले रहे हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





