भारत
नामीबिया का नर चीता 'ओबन' फिर कूनो से निकला, 15 किमी दूर जंगल में दिखा
jantaserishta.com
18 April 2023 10:56 AM IST

x
DEMO PIC
भोपाल (आईएएनएस)| आठ नामीबियाई चीतों में से एक पांच साल का ओबन एक बार फिर कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) से निकल गया और उसे वहां से करीब 15 किमी दूर पड़ोसी शिवपुरी वन प्रभाग में देखा गया। केएनपी के वन अधिकारियों के अनुसार, नर चीता दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार बाड़े से बाहर निकला है। पिछली बार, ओबन को वन अधिकारियों के पांच दिनों के प्रयासों के बाद गांव के पास के एक खेत से केएनपी लाया था।
पिछली बार ओबन 2 अप्रैल को केएनपी से बाहर गया था और 6 अप्रैल को वापस लाया गया था।
एक वन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ओबन रविवार से केएनपी के 748 वर्ग किमी के मुख्य क्षेत्र और इसके आसपास के 487 वर्ग किमी बफर जोन से बाहर है और पड़ोसी शिवपुरी वन मंडल में है।
वन अधिकारियों ने कहा कि नामीबिया के चीते घने जंगल के बजाय पानी से भरे खेतों और नदी घाटियों को तरजीह देते हैं।
ओबन को शनिवार की रात नदी घाटी के ठंडे इलाकों में पेड़ों की छाया में बैठे देखा गया था। लेकिन अगली सुबह उसे संरक्षित क्षेत्र से करीब 15 किमी दूर देखा गया।
अधिकारियों का दावा है कि ओबन इंसानों के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा न ही इंसान इसके लिए खतरा पैदा करेंगे। इसलिए इसे वापस लाने के लिए ट्रैंक्विलाइजेशन की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि ओबन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





