भारत

मतदाता पुनरीक्षण में गलत मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे: श्रवण कुमार ‎

jantaserishta.com
24 July 2025 5:03 PM IST
मतदाता पुनरीक्षण में गलत मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे: श्रवण कुमार ‎
x
पटना: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को जायज ठहराते हुए कहा कि इसमें गलत मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।
दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के विरोध में विपक्ष मोर्चा खोले हुए है। सड़क से लेकर सदन तक विपक्षी दलों का विरोध देखा जा रहा है। इस बीच, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान इस मामले को लेकर सरकार ने अपनी बात भी रखी है।
बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण को लेकर सरकार निष्पक्ष ढंग से काम कर रही है। सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ही सदन में बात रखी है। उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि वाजिब मतदाता किसी हाल में छूटेंगे नहीं और जो नाजायज मतदाता हैं, वे जुटेंगे नहीं। मरे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। जिन लोगों को विधायकों या आम नागरिकों को लगे कि उनका नाम मतदाता सूची से काटा गया या काटा जा रहा है, तो यह सरकार और चुनाव आयोग की जवाबदेही है कि उनका नाम मतदाता सूची में हर हाल में रखा जाए।
‎विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के मंत्रियों को लेकर अपमानजनक शब्द कहे जाने पर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष संवैधानिक पद पर हैं। सदन नियम और कानून के हिसाब से चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग हों या विपक्ष के लोग हों, सभी को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष के मुंह से कुछ अपमानजनक शब्द निकलना गलत है। ऐसी कोई भी बात बोलकर वे खुद को हल्का कर रहे हैं। ‎
उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि मर्यादा का कभी उल्लंघन नहीं होना चाहिए। मर्यादा से सम्मान बढ़ता है। जिन लोगों ने मर्यादा को तोड़ा है, वह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने सभी सदस्यों से मर्यादा का पालन करने का अनुरोध किया। तेजस्वी यादव के एक अगस्त के बाद चुनाव आयोग के असली खेला होने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि यह पहले भी बोलते रहे हैं। कुछ ऐसे शब्द हैं जिनका बार-बार इस्तेमाल करना यह दर्शाता है कि वे निराश और परेशान हैं। ‎
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story