भारत

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के नाम सामने आए, भारत के प्रहार से थर्राया पाकिस्तान

jantaserishta.com
10 May 2025 1:42 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के नाम सामने आए, भारत के प्रहार से थर्राया पाकिस्तान
x

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद 7 मई 2025 को भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई टारगेटेड सैन्य कार्रवाई में कई प्रमुख आतंकवादी मारे गए। इन आतंकियों का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से था। सभी बड़े पांच आतंकियों की पहचान कर ली गई है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी एक लिस्ट जारी की है।

लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आंतकी मुदस्सर खाडियान खास मरकज तैबा, मुरिदके का प्रमुख था। पाकिस्तानी सेना द्वारा उसके अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पाक आर्मी चीफ और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। नमाज-ए-जनाजा सरकारी स्कूल में हुई, जिसका नेतृत्व JuD के हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के IG भी मौजूद थे।
यह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का आतंकी थी। यह मौलाना मसूद अजहर का साला भी था। मरकज सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर का प्रभारी था। मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और फंडिंग में सक्रिय भूमिका निभाता था।
यह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी थी। यह भी मौलाना मसूद अजहर का साला था। यह जेएम के लिए हथियारों की ट्रेनिंग का प्रमुख प्रशिक्षक था। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल। IC-814 विमान अपहरण मामले में वांटेड था।
लश्कर-ए-तैयबा का यह आतंकी जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल है। अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में संलिप्त था। उसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ, जिसमें पाक सेना के वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर उपस्थित थे।
जैश-ए-मोहम्मद का यह आतंकी मोहम्मद हसन खान जेएम के PoK ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null