भारत

BIG BREAKING: रमजान के दूसरे जुम्मा के मौके पर नमाज अदा की गई, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

jantaserishta.com
14 March 2025 2:37 PM IST
BIG BREAKING: रमजान के दूसरे जुम्मा के मौके पर नमाज अदा की गई, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: देशभर में आज होली और रमजान का जुमा एक साथ मनाया जा रहा है। 4 मार्च 1961 यानी 64 साल बाद ऐसा मौका आया है। किसी भी अव्यवस्था या हुड़दंग से बचने के लिए देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। संवेदनशील राज्यों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान के अति संवेदनशील इलाकों में ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश के बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, संभल समेत कई जिलों की मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। ताकि होली के जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति न बने।
मध्य प्रदेश में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें। छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story