भारत

Statue Of Unity पर पढ़ी गई नमाज? जानें पूरी सच्चाई

jantaserishta.com
31 March 2022 10:54 AM IST
Statue Of Unity पर पढ़ी गई नमाज? जानें पूरी सच्चाई
x

अहमदाबाद: दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था, जिसपर अब वहां के प्रशासन की सफाई आई है. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उस वीडियो में वहां पर एक शख्स नमाज पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था. अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के प्रशासन ने कहा है कि वह वीडियो पुराना है. यह भी कहा गया है कि शख्स को वहां नमाज पढ़ने से शांतिपूर्ण तरीके से हटा लिया गया था.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के प्रशासन ने कहा कि शख्स Statue Of Unity से बाहर देखने वाली गैलरी में बैठकर नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था. लेकिन फिर उसे शांतिपूर्ण तरीके से यह कहकर हटा लिया गया था कि वह एक सार्वजनिक जगह है, जहां ऐसा नहीं किया जा सकता.
आगे कहा गया है कि Statue Of Unity प्रशासन और सुरक्षा कर्मी इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि जगह का इस्तेमाल किसी धार्मिक चीज के लिए नहीं हो.
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था. इसमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की गैलरी में नमाज अदा करता एक शख्स दिखाई दे रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story