भारत

नमस्ते गैंग के बदमाश को दबोचा गया

jantaserishta.com
7 Aug 2022 3:05 PM IST
नमस्ते गैंग के बदमाश को दबोचा गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो

जानें पूरा मामला।

नोएडा: Noida पुलिस ने 'नमस्ते गैंग' के एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. घायल बदमाश को पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. बदमाश अपने साथियों के संग मिलकर मॉर्निंग वॉक करने वाले बुजुर्गों को लूट का निशाना बनाता था.

एडीसीपी नोएडा जोन-1 आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस गिरोह को 'नमस्ते गैंग' के रूप में जाना जाता है. मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गों को यह गैंग हाथ जोड़कर 'नमस्ते' करता था और फिर उनसे लूटपाट कर भाग जाता था.
एडीसीपी ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम सदरपुर के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को देख उसे रोका और पूछताछ करने की कोशिश की, तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह नीचे गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया. घायल बाइक सवार बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
एडीसीपी ने बताया कि बदमाश की पहचान बब्बू पुत्र इकराम के रूप में हुई है. इसके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 मुकदमे और गौतमबुद्ध नगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं. इस नमस्ते गैंग में 3 सदस्य हैं, जिनमें से एक इस समय जेल में बंद है जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है. इस गैंग के बदमाशों के अपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story