भारत

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग गांवों में लगाएगा एक करोड़ फलदार वृक्ष

jantaserishta.com
13 July 2023 5:37 PM IST
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग गांवों में लगाएगा एक करोड़ फलदार वृक्ष
x

DEMO PIC 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचने के साथ ही घर-घर में फलदार वृक्ष भी रोपे जाएंगे। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग तेज गति से कार्य कर रहा है। विभाग 16 से 22 जुलाई तक 'एक नल, एक पेड़' कार्यक्रम के जरिए वृहद वृक्षारोपण अभियान में सहभागी बनेगा।
दरअसल, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के साथ हरियाली के सात दिवसीय अनूठे अभियान में करीब एक करोड़ से अधिक फलदार वृक्ष रोपे जाएंगे। अब तक की सबसे बड़ी टीम जमीनी स्‍तर पर कमान संभालती नजर आएगी। प्रदेश भर के सभी कलस्टरों की 150 आईएसए एजेंसियों के लगभग 3750 सदस्‍य, अधिशासी अभियंता, जिला समन्‍वयक, डीसी, अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान में अहम भूमिका निभाएंगें।
विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने ताबड़तोड़ बैठकें कर विभागीय अधिकारियों को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश जारी किये हैं। इस महाअभियान की मॉनिटरिंग की कमान प्रमुख सचिव ने जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डॉ. बलकार सिंह को सौंपी है। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को प्रतिदिन पोर्टल पर पौधरोपण की रिपोर्ट को अपडेट करने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि हर घर जल योजना के तहत एक करोड़ 38 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देकर देश में यूपी दूसरे पायदान पर काबिज है। अब वृक्षारोपण अभियान में नल के साथ पेड़ लगाकर जल जीवन मिशन नया कीर्तिमान स्‍थापित करेगा। गांव में हर घर में अमरूद, सहजन, अनार, शहतूत, नींबू, कटहल, सरीफा, नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, जामुन, बड़हल व अन्‍य फलदार पेड़ों को लगाया जाएगा।
नल कनेक्‍शन पाने वाले ग्रामीण परिवार फलदार पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लेंगे। छह वर्ष में 135 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का यूपी सरकार ने कार्य किया है। 80 प्रतिशत पौधे वर्तमान में जीवित हैं। इस वर्ष वृहद पौधारोपण अभियान में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story