भारत

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीति में आने वाले सीएम केजरीवाल जांच से क्यों भाग रहे: भाजपा प्रवक्ता

jantaserishta.com
21 March 2024 11:02 AM IST
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीति में आने वाले सीएम केजरीवाल जांच से क्यों भाग रहे: भाजपा प्रवक्ता
x
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की। इसे लेकर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने सवाल पूछा है कि आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री जांच से भाग क्यों रहे हैं?
नलिन कोहली ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। उनके आदेश के अनुसार ही उनके मंत्री काम करते हैं। इसी कथित शराब नीति घोटाले में उनके सहयोगी मंत्री और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता जेल में हैं। कोर्ट ने उन्हें जमानत तक नहीं मिल पा रही।
जनता के बीच एक स्पष्ट संदेश चला गया कि दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार जरूर हुआ है। दाल में कुछ काला है इसलिए केजरीवाल जांच से भाग रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने केजरीवाल पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कहा, ''यह कितनी बड़ी विडंबना है कि अरविंद केजरीवाल जिन्होंने अपना राजनीतिक जीवन इस सिद्धांत पर शुरू किया था कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, भ्रष्टाचार होने नहीं देंगे। लेकिन वे आज भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच से खुद भाग रहे हैं।''
उन्होंने आगे कहा कि इस बात को भूलना नहीं चाहिए कि केजरीवाल इससे पहले भी कोई ना कोई बहाना बनाकर 8 बार समन को नकार चुके हैं। आज कोर्ट के सामने गुहार लगा रहे हैं, शर्त रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कोर्ट के सामने जाने का अधिकार है, उनकी याचिका पर अदालत फैसला करेगी लेकिन बड़ा सवाल यह है कि केजरीवाल इतना घबरा क्यों रहे हैं और जांच से भाग क्यों रहे हैं?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story