भारत

पर्यटकों के साथ किंग कोबरा की भी पसंदीदा जगह बनी ये जगह, सामने आई वजह

jantaserishta.com
26 Aug 2025 2:41 PM IST
पर्यटकों के साथ किंग कोबरा की भी पसंदीदा जगह बनी ये जगह, सामने आई वजह
x
दुनिया का सबसे बड़ा विषैला सांप है.
नैनीताल: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसा नैनीताल अब न केवल पर्यटकों, बल्कि किंग कोबरा की भी पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। वन विभाग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यह खतरनाक सांप, जो पहले केवल घने जंगलों और तराई क्षेत्रों में पाया जाता था, अब नैनीताल की रिहायशी बस्तियों तक पहुंच गया है। साल 2015 से 2020 के बीच उत्तराखंड में किंग कोबरा की 132 साइटिंग्स में से 83 बार यह सांप नैनीताल जिले में देखा गया। यह आंकड़ा बताता है कि नैनीताल में किंग कोबरा की संख्या पारंपरिक वर्षावनों से बाहर सबसे अधिक है।
नैनीताल में बढ़ता तापमान किंग कोबरा के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है। पहली बार साल 2006 में नैनीताल की भवाली फॉरेस्ट रेंज में किंग कोबरा देखा गया था। इसके बाद 2012 में मुक्तेश्वर में 2303 मीटर की ऊंचाई पर इसका घोंसला मिला, जो विश्व रिकॉर्ड है। नैनीताल में अब तक 18 फीट लंबा किंग कोबरा रेस्क्यू किया जा चुका है।
नैनीताल चिड़ियाघर के रेंजर आनंद लाल समाचार एजेंसी से बातचीत में बताते हैं कि किंग कोबरा ठंडे खून वाला सांप है, जिसे गर्मी की जरूरत होती है। नैनीताल के बांज और पिरूल के पत्तों से निकलने वाली गर्मी इसके लिए आदर्श है। इन पत्तों में किंग कोबरा अपना घोंसला बनाता है।
उन्होंने बताया कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे बड़ा विषैला सांप है, जिसकी लंबाई 18 फीट तक हो सकती है। यह एकमात्र सांप है जो अंडे देने के लिए घोंसला बनाता है। मादा किंग कोबरा अंडों की रक्षा के लिए करीब 80-100 दिन तक भूखी रहती है। भारत में यह वन्य जीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित है।
इसके अलावा, वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किंग कोबरा दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचित करें। बढ़ता तापमान और अनुकूल माहौल नैनीताल को किंग कोबरा का नया ठिकाना बना रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story