भारत

नाखून उखाड़ा फिर करंट लगाकर मार डाला, परिवार ने हत्यारे के दरवाजे पर जला दी लाश

jantaserishta.com
9 April 2025 11:32 AM IST
नाखून उखाड़ा फिर करंट लगाकर मार डाला, परिवार ने हत्यारे के दरवाजे पर जला दी लाश
x
फैली सनसनी.
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. यहां लव अफेयर के चलते एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद गांव में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर के बाहर शव रखकर अंतिम संस्कार कर दिया. यह विरोध प्रदर्शन इतना उग्र था कि गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के हरबना रसूलपुर गांव के राम भजन कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से एक कोचिंग संचालक था. राम भजन का एक लड़की से अफेयर चल रहा था. आरोप है कि दो दिन पहले राम भजन को लड़की पक्ष के लोगों ने जबरन उसके घर से उठा लिया था.
इसके बाद जो हुआ वो किसी भी इंसान की रूह कंपाने वाला है. आरोप है कि हत्या से पहले उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं. न सिर्फ युवक को पीटा गया, बल्कि उसके शरीर से नाखून तक उखाड़ दिए गए. यही नहीं, उसे करंट लगाकर तड़पा-तड़पाकर हत्या कर दी गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीतामढ़ी पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर कैंप करने पहुंचे. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया.
मृतक के परिजन अनूठा भगत ने बताया कि राम भजन का कुछ समय से एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे लड़की पक्ष नाराज था और उसी के चलते यह पूरी साजिश रची गई. डुमरा थानाध्यक्ष व प्रशिक्षु डीएसपी रवि रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है, और इसी एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story