भारत
नेल पॉलिश ने घर में कराया कलेश, पति-पत्नी में अनबन, पूरी खबर चौंका देगी
jantaserishta.com
26 May 2024 10:21 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
आगरा: आगरा में एक सास ने अपनी बहू की नेल पॉलिश लगा ली। बहू ने इस बात का विरोध किया तो परिवार में विवाद हो गया। नाराज बहू परिवार से झगड़कर मायके चली गई। बहू ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर दी। इस मामले में परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। महिला ने कहा कि वो समझौते के बाद पति के साथ रहने को तैयार है मगर उसकी शर्त है कि वो सास के साथ नहीं रहेगी। उसने कहा कि सास उसका उत्पीड़न करती है। पति का कहना है कि विवाद सिर्फ नेल पॉलिश लगाने का है। दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
जानकारी के मुताबिक रकाबगंज निवासी युवक की शादी वर्ष 2021 में शाहगंज क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। पत्नी को नेल पॉलिश लगाने का शौक है। पति ने काउंसलर को बताया कि उसने शौक के चलते अपनी पत्नी को 60 तरह की नेल पॉलिश लाकर दी थी। एक खत्म हो जाती थी तो दूसरे दिन ही नई ले आता था। एक दिन मां ने उसकी पत्नी की नेल पॉलिश लगा ली। पत्नी ने इसी बात पर घर में बखेड़ा खड़ा कर दिया। मां से झगड़ा करने लगी। उसने पत्नी को समझाया कि मामूली बात है। वह नई ला देगा। मां ने लगा तो क्या हुआ। लेकिन पत्नी नहीं मानी और नाराज होकर चली गई।
पत्नी ने यह आरोप लगाया कि वह मां का पक्ष ले रहा है। वह मायके चली गई। युवती ने बताया कि नेल पॉलिश की बात नहीं है। सास ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है। बात-बात पर उसे परेशान करती है। ताने देती है। वह पति के साथ रहने को तैयार है मगर सास के साथ नहीं रहेगी। पति को साथ रहना है तो अलग रहना होगा। दोनों को अगली तारीख को परिजनों के साथ आने को कहा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





