भारत

पत्नी के गुप्तांग पर कील ठोक दी, हालत देख कांप उठी रूह

jantaserishta.com
19 May 2024 11:57 AM IST
पत्नी के गुप्तांग पर कील ठोक दी, हालत देख कांप उठी रूह
x

सांकेतिक तस्वीर 

प्राइवेट पार्ट में पीतल का ताला भी लगा दिया।
मुंबई: पति के दिमाग पर अपनी पत्नी के किसी और से अफेयर के शक का बीज इस कदर हावी हो गया कि उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। मामला महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाका है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के गुप्तांग पर कील ठोक दी। इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट में पीतल का ताला भी लगा दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती 11 मई की बताई जा रही है। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में 30 वर्षीय नेपाली युवक ने अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर हैवानित की सारी हदें पार कर दीं। उसने पहले अफेयर के शक में 28 साल की अपनी बीवी को बुरी तरह मारा और फिर उसके निजीं अंगों को भी नुकसान पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर दीं। उसने अपनी नेपाली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में दो कील ठोक दी और फिर वहां पीतल का ताला लगाा दिया। आरोपी शकी दिमाग का शख्स बताया जा रहा है। उसे अपनी पत्नी का किसी और से बातचीत करना बिल्कुल पसंद नहीं था। उसे लगता था कि उसकी बीवी का किसी और से अफेयर चल रहा है। पति के बेशर्म हमलों के बाद महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी और खून से लथपथ फर्श पर लेटकर दर्द से कराह रही थी। बिल्डिंग के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
महिला ने गंभीर चोटें लगने के बावजूद बाद में पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पति चौकीदारी का काम करता है जबकि महिला गृहिणी है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (2) (आपराधिक धमकी), और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) शामिल है। पुलिस ने महिला के साथ हुई क्रूरता की निंदा की है और कहा कि उसके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story