भारत

नगरोटा उपचुनाव: तरुण चुघ ने भाजपा की जीत को पीएम मोदी के दूरदर्शी नीतियों का नतीजा बताया

jantaserishta.com
14 Nov 2025 3:21 PM IST
नगरोटा उपचुनाव: तरुण चुघ ने भाजपा की जीत को पीएम मोदी के दूरदर्शी नीतियों का नतीजा बताया
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी देवयानी राणा ने जीत दर्ज की है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने नतीजे को भाजपा के दूरदर्शी नीतियों का प्रमाण बताया।
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जम्मू–कश्मीर के नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवयानी राणा को ऐतिहासिक व प्रचंड जीत हासिल करने पर हार्दिक बधाई! प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दूरदृष्टि वाली नीतियों ने जनता के विश्वास को और मजबूत किया है, जिसका परिणाम नगरोटा की यह शानदार जीत है।"
उन्होने कहा, "नगरोटा की यह विजय पूरे जम्मू–कश्मीर में एक नई ऊर्जा, नया विश्वास और नए अध्याय की शुरुआत है। नगरोटा की जनता को नमन, भाजपा परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!" नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा। देवयानी राणा ने नगरोटा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह को 24,647 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) पार्टी की उम्मीदवार शमीम बेगम लगभग 31,478 मतों के अंतर से तीसरे स्थान पर रहीं।
भाजपा प्रत्याशी देवयानी राणा के उपचुनाव में 42,350 वोट मिले, जबकि पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह के पक्ष में 17,703 और नेशनल कॉन्फ्रेंस की शमीम बेगम के पक्ष में 10,872 वोट पड़े। नगरोटा में पार्टी उम्मीदवार की जीत की घोषणा के तुरंत बाद जम्मू में भाजपा खेमे में जश्न शुरू हो गया। देवयानी राणा पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा की बेटी हैं, जिन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में नगरोटा सीट जीती थी। पिछले साल 31 अक्टूबर को देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण नगरोटा में उपचुनाव कराए गए हैं। बता दें कि 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा के पास 29 सीटें हैं, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 41 सीटें हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story